मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कोरोना पॉजिटिव, सीएम के साथ कई बैठकों में हुए शामिल - Web India Live

Breaking News

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कोरोना पॉजिटिव, सीएम के साथ कई बैठकों में हुए शामिल

भोपाल। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीनियर आइएएस अफसर एवं मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (chief secretary iqbal singh bains) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। खास बात यह है कि वे पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत समेत कई अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। बैंस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ेंः 22 बार कॉल करने पर भी कलेक्टर ने नहीं उठाया विधायक का फोन


 

इधर इकबाल सिंह बैंस (senior ias officer) के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्होंने अपनी सभी बैठक अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी है और आइसोलेट हो गए हैं। बैंस के पाजिटिव होने के बाद बड़े अफसरों में भी हड़कंप मच गया है।

 

यह भी पढ़ेंः पत्नी की मौत से दुखी जवान ने पूछा 'अब देश के लिए अपना फर्ज देखूं या फिर अपने दो मासूम बच्चे'


बैठकों में शामिल लोगों को टेंशन

इधर, इकबाल सिंह बैंस के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रदेश स्तर के बड़े अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। क्योंकि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार मुख्य सचिव के साथ बैठकों में व्यस्थ थे। इनके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) भी कोरोना समीक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए हर दिन ही मुख्य सचिव के साथ बैठक कर रहे थे। हालांकि बैठकों में कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था। सेनेटाइजेशन के बाद मास्क लगाने वाले अधिकारी ही बैठकों में शामिल होते थे साथ ही फिजीकल डिस्टेंसिंग का भी लगातार पालन किया जा रहा था।

 

तड़पती मां को बचाने गुहार लगाते रहे बेटे, इलाज न मिलने से अस्पताल के गेट पर मौत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gBW9s6
via

No comments