दमोह में कमलनाथ का रोड शो - Web India Live

Breaking News

दमोह में कमलनाथ का रोड शो

भोपाल : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी दमोह का दंगल अपने चरम पर है। जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दमोह में रोड शो करने जा रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन की नैया के खिवैया कमलनाथ का दमोह में ये तीसरा और आखिरी दौरा है। बुधवार को कमलनाथ अपने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि इस रोड शो के जरिए दमोह में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। कमलनाथ के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव समेत अन्य नेता भी रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का दमोह दौरा हो चुका है। जबकि प्रदेश प्रभारी महासचिव स्वास्थ्य कारणों से प्रचार के लिए नहीं आ पाए। कमलनाथ बुधवार को दिल्ली से लौटेंगे और फिर दमोह में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। कमलनाथ दमोह में अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।

17 को डाले जाएंगे वोट :
दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 15 अप्रैल से चुनाव का शोर थम जाएगा। जबकि 2 मई को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह हैं जबकि अजय टंडन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 2018 में राहुल सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन वे भाजपा शामिल हो गए और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यही कारण है कि यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dXdCIu
via

No comments