COVID-19: संकट में मानवता की सेवा के लिए किया समर्पित, आप भी मदद का हाथ बढ़ाइए - Web India Live

Breaking News

COVID-19: संकट में मानवता की सेवा के लिए किया समर्पित, आप भी मदद का हाथ बढ़ाइए

भोपाल. महामारी की इस विभीषिका में ये समय है एक-दूसरे को संबल देने का। मजबूत करने का। आगे बढ़ाने का। तो आइए आप और हम आज नव संवत्सर से यह पुनीत कार्य शुरू करते हैं। यही तो 'समाज' है। आज हर व्यक्ति के हित से जुड़ी सबसे बड़ी कसौटी है उसकी सेहत। इस कसौटी पर यदि हमें खुद को कसना है तो शुरुआत भी खुद से ही करनी होगी।

90 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स पंजीबद्ध

संक्रमण काल में पत्रिका आपके साथ है। काम ढेरों हैं, बस आप 'कर्मवीर' बनकर कोई एक पकड़ लीजिए। आप टीकाकरण के लिए स्वयंसेवक बन सकते हैं। सेंटर वॉलेंटियर भी। प्रेरक या मददगार बन सकते हैं। चिकित्सा सुविधा के लिए स्वयंसेवक बन सकते हैं तो मास्क जागरुकता के लिए स्वयंसेवक भी। अपने मोहल्ले, गली, कॉलोनी की जवाबदारी लेकर भी मुसीबत में फंसे लोगों को संबल दे सकते हैं। प्रदेश में ऐसे 90 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स पंजीबद्ध भी हैं।

अब आप भी मदद का हाथ बढ़ाइए
पत्रिका ऐसे कर्मवीरों को प्रिंट. डिजिटल और टीवी के जरिए प्रोत्साहित करेगा। हजारों लोग स्व-प्रेरणा से मदद वे लिए आगे आए हैं। इन कोरोन वॉलंटियर्स का पंजीयन दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। सोमवार शाम तक ऑनलाइन पंजीयन करवाकर प्रदेश के 90 हजार से ज्यादा कर्मवीरों ने मानवता की सेवा के लिए अपने आपको समर्पित किया है।

पंजीयन में टॉप-10 जिले

जिला पंजीयन
बुरहानपुर 3262
बालाघाट 3179
सीहोर 2914
भोपाल 2712
जबलपुर 2669
रायसेन 2515
छिंदवाड़ा 2501
इंदौर 2467
धार 2442
सतना 2379

पंजीयन पोर्टल या सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर करवाया जा सकता है। कोरोना पीढ़ितों की मदद और लोगों के जागरूक करने के लिए 90,682 वॉलंटियर्स ने पंजीयन कराया है। ये स्वास्थ्य नगरीय निकाय, पुलिस, ट्रैफिक और राशन वितरण एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी सहायता कर रहे हैं।

maxresdefault.jpg


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e458zo
via

No comments