कोरोना का कहर : एक शहर को छोड़कर प्रदेश के सभी शहर Lockdown - Web India Live

Breaking News

कोरोना का कहर : एक शहर को छोड़कर प्रदेश के सभी शहर Lockdown

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश के सभी शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी और बिना वजह घर से निकलने वाले लोगों पर पुलिस व प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवाओं, मेडिकल स्टोर्स, दूध डेयरी व किराने के सामान की होम डिलेवरी करने वाले लोगों को निर्देशानुसार कुछ छूट दी जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में हर हफ्ते शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। दमोह में उपचुनाव के कारण वहां कोरोना कर्फ्यू का फैसला नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन से पहले मंडियों में उमड़ी भीड़, दो से तीन गुना महंगी हुईं सब्जियां और फल

 

photo_2021-04-03_18-06-30.jpg

कोरोना कर्फ्यू से लगने से पहले घरों में लौटे लोग
शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगने वाले कोरोना कर्फ्यू के लागू होने से पहले शहरी इलाकों में लोग बड़ी संख्या में जरुरी सामानों को खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचे। कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि बढ़ने के डर से लोगों ने पहले से ही जरुरी सामानों को घर में जमा करना शुरु कर दिया। जैसे जैसे शाम का वक्त नजदीक आया तो लोग अपने घरों की तरफ लौटने लगे क्योंकि शाम 6 बजे से प्रशासन की सख्ती शुरु होने वाली थी। जिसके कारण सड़कों पर लोगों की खासी आवाजाही नजर आई और कई जगहों पर जाम भी लगे। भोपाल के कई इलाकों में जाम लगने से लोग सड़कों पर फंस गए। पुराने शहर के बस स्टैंड कालीघाट मंदिर, जहांगीराबाद बुधवारा, समेत कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। तो वहीं जबलपुर में भी कई इलाकों में भी लंबा जाम लगने की खबरें हैं।

ये भी पढ़ें- आगामी आदेश तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले पाएंगे छुट्टी, जारी हुआ आदेश

 

corona_6762260_835x547-m.jpg

लगातार बढ़ रहे हैं मामले
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4324 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 322338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4113 पहुंची है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 898 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75793 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 985 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 68245 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 6563 एक्टिव केस हैं।

देखें वीडियो- कोरोना की दूसरी लहर के चलते रेलवे सतर्क



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d3oqFH
via

No comments