MP Corona Update: 24 घंटे में 12384 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 4 लाख 45 हजार के पार, 24 घंटे में 75 की मौत
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12384 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 459195 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4863 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1781 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96330 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1079 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 82513 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12738 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1729 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75405 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 692 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 64940 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 9773 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29874 हो गई है। शहर में अब तक 354 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 23844 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5676 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 29484 हो चुकी है। जबकि, 354 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 21027 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8155 केस एक्टिव हैं।
3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10199 हो गई है। इनमें से 133 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 7349 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2717 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9071 हो गई है। जिले में अब तक 166 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 7355 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1550 एक्टिव केस हैं।
5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8755 हो चुकी है। इनमें से 152 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 7440 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1163 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है। इनमें से 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7631 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1225 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7796 हो गई है। इनमें से 110 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 6013 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1673 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7758 हो गई है। इनमें 41 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 5551 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2166 केस एक्टिव हैं।
9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7041 हो चुकी है। यहां 102 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4911 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2028 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6803 हो गई है। इनमें से 84 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 5806 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 913 केस एक्टिव हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QMzTAI
via
No comments