MP Corona Update: 24 घंटे में 3398 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 10 हजार के पार, 24 घंटे में 15 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: 24 घंटे में 3398 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 10 हजार के पार, 24 घंटे में 15 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 3398 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 310249 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4055 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 788 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73224 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 974 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 66661 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 5589 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 549 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54055 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 638 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 48922 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4495 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 20025 हो गई है। शहर में अब तक 273 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 18233 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1519 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 18143 हो चुकी है। जबकि, 238 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17004 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 901 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6781 हो गई है। इनमें से 121 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6162 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 498 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6528 हो गई है। इनमें से 113 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5479 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 936 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6383 हो गई है। जिले में अब तक 155 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5860 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 368 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6213 हो चुकी है। इनमें से 99 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5430 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 684 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5026 हो गई है। इनमें से 83 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4369 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 574 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4696 हो गई है। इनमें से 62 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4401 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 233 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4565 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4322 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 207 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4255 हो चुकी है। यहां 72 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3864 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 319 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3moHroR
via

No comments