7 दिन बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब 17 मई की सुबह 6 बजे तक सब कुछ बंद
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना ( coronavirus ) के 11598 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 660712 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6334 पहुंची है। राजधानी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भोपाल में 10 मई की सुबह 6:00 बजे तक लगे लॉकडाउन को बढ़ा कर अब 17 मई की सुबह तक के लिए कर दिया गया है।
MUST READ: अब घर-घर जाकर फ्री में होगा 'कोरोना टेस्ट', 1 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
कलेक्टर ने दिए आदेश
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र और बैरसिया में पहले 3 मई से 10 मई की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। अब इसे बढ़ाया जा रहा है। उसके बाद क्या होगा, इसका फैसला तब के हालात की समीक्षा के बाद किया जाएगा।
कलेक्टर लवानिया ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शादी-विवाह सहित सभी सामाजिक कार्यक्रमों को मई महीने तक स्थगित करें, मृत्यु भोज आदि सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति में किया जाए।
लगातार बढ़ रहे हैं मामले
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1561 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102776 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 788 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 88796 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 13192 एक्टिव केसेज हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xXGE3N
via
No comments