तेज रफ्तार कार 20 फीट नीचे नाले में गिरी, दो युवक घायल - Web India Live

Breaking News

तेज रफ्तार कार 20 फीट नीचे नाले में गिरी, दो युवक घायल

भोपाल। शहर के चूनाभट्टी चौराहे के पास मंगलवार शाम को बीस फीट गहरे नाले में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गिर गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए है। उनका जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।
थाना पुलिस ने बताया कि हिनौतिया आलम निवासी सईद खान व सलीम स्कार्पियो में सवार थे। दोनों घर जा रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे चूनाभट्टी चौराहे के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।


सेप्टिक टैंक में डूबने से किशोरी की मौत


भोपाल. बिलखिरिया थाना इलाके में मंगलवार दोपहर एक किशोरी की घर के पीछे बने सैप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है जिसके बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए है।
बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि, मूल रूप से शाजापुर के निवासी माखन सिंह परमार इलाके के जमुनिया कलां गांव में एक फार्म हाउस पर चौकीदार थे। माखन की 16 वर्षीय पुत्री जया मानसिक रूप से कमजोर थी। परिवार की रहने की जगह के पीछे एक एक नया सेप्टिक टैंक खुदा था, जिसमें बरसात का पानी भर गया था। दोपहर में घूमते हुए जया उस ओर चली गई और सैप्टिक टैंक में डूब गई। परिजनों ने उसे डूबा देखा तो तुरंत निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vh9bCE
via

No comments