टीकाकरण : आंकड़ा पहुंचा 60 हजार के करीब, लेकिन केद्रों पर बदइंतजामी और विवाद भी
भोपाल. कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह तो है, लेकिन टीके की कमी और बदइंतजामी हंगामे का कारण बन रहे हैं। शनिवार को 58 हजार 896 लोगों ने पहला और दूसरा डोज लगवाया। करीब 15 दिन बाद आंकड़ा 55 हजार के पार पहुंचा है। राजधानी भोपाल में अब तक 16 लाख 67 हजार 872 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
मारपीट की आई नौबत
बागसेवनियां स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहले टीका लगवाने की होड़ में मारपीट की नौबत आ गई। हुआ यूं कि शनिवार को सुबह से भीड़ थी, लेकिन कुछ किन्नर पहुंच गए और पहले टीका लगवाने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध किया। सेंटर और नगर निगम की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया। वहीं साकेत नगर, पुराने शहर के डीआइजी बंगला, शाहजहानाबाद क्षेत्र के वैक्सीन सेंटर में भी विवाद हुए।
इतने डोज आए थे
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें कोवीशील्ड के 54 हजार डोज और कोवैक्सीन के 7 हजार डोज मिले थे। इस तरह करीब 60 हजार लोगों का टारगेट तय था, जो लगभग पूरा हो गया। अब जिले में फिलहाल वैक्सीन नहीं है, अगर रविवार तक नहीं आती है, तो सोमवार को टीकाकरण अटक सकता है। मंगलवार को रुटीन वैक्सीनेशन का दिन है, ऐसे में बुधवार को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
..उप सरपंच दिव्यांग को गोद में उठाकर ले गए
पंचायतों में हुए वैक्सीनेशन में बगरोदा पंचायत में दिव्यांग खुशीलाल पटेल को गांव के उपसरपंच राकेश पटेल अपनी गोद में उठाकर वैक्सीनेशन सेंटर ले गए और कोरोना का टीका लगवाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ARjv4A
via
No comments