एक्शन में सिंधिया, मंत्री पद संभालने के दो दिन में प्रदेश को ८ फ्लाइट की सौगात - Web India Live

Breaking News

एक्शन में सिंधिया, मंत्री पद संभालने के दो दिन में प्रदेश को ८ फ्लाइट की सौगात

----------------------
- राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिले सिंधिया
----------------------
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री सिविल एविएशन का पद सम्भालते ही एक्शन मोड अख्तियार कर लिया है। मंत्री पद संभालने के दो दिन में ही सिंधिया ने मध्यप्रदेश को ८ नई उड़ान (फ्लाइट) शुरू करने की सौगात दी है। इसके अलावा संगठनात्मक नजरिए से भी सिंधिया एक्टिव रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी सिंधिया ने मुलाकात की। मंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी नड्डा से पहली मुलाकात थी। सिंधिया ने १६ जुलाई से आठ नई फ्लाइट को मंजूरी दी है। इसके तहत ग्वालियर-मुंबई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे-ग्वालियर, जबलपुर-सूरत-जबलपुर और अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमबाद की दोनों साइड की फ्लाइट शुरू होंगी। इसके तहत मुख्य रूप से ग्वालियर को सौगात मिली है। आठ में से छह फ्लाइट में ग्वालियर की कनेक्टिविटी है। ग्वालियर सिंधिया का ही क्षेत्र है, इस कारण पहले दौर में ग्वालियर को प्रमुखता दी गई है। सिंधिया के सिविल एविएशन मंत्री बनने के बाद प्रदेश को अब और भी नई फ्लाइट मिलने की उम्मीदें हैं।
----------------------
इधर सियासत भी- दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आठ फ्लाइट की मंजूरी को श्रेय की होड करार दिया है। सलूजा ने ट्वीट किया है कि इनमें स्पाइस जेट ने पहले ही उड़ानों की घोषणा सात मार्च २०१९ को कर दी थी। ये फ्लाइट पहले से तय थीं।
-------------------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yLzdw5
via

No comments