भास्कर ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग का छापा
भोपाल। दैनिक भास्कर समूह के देशभर में फैले कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम (investigation wing) ने एक साथ छापेमारी की। इनमें भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद के दफ्तर भी शामिल हैं। भोपाल के ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित भास्कर के मालिक के बंगले पर भी कार्रवाई जारी रही, वहीं दफ्तर में कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया था।
दैनिक भास्कर समूह (dainik bhaskar group) के देशभर में फैले कई दफ्तरों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर छापे मारे हैं। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम प्रेस कांप्लेक्स समेत आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद हैं। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है। ई-1 अरेरा कालोनी स्थित भास्कर समूह के मालिक के घर पर भी कार्रवाई जारी थी। वहीं प्रेस काम्पलेक्स स्थित हेड आफिस में सुबह ड्यूटी पर गए कई कर्मचारियों को भीतर जाने से रोक दिया गया। वे दफ्तर के बाहर ही इंतजार करते देखे गए।
भोपाल समेत जयपुर, अहमदाबाद के कार्यालयों पर भी कार्रवाई जारी है। इन छापों को दिल्ली और मुंबई की टीम संचालित कर रही है। छापे की सूचना के बाद अखबार की डिजिटल टीम को घर से ही काम करने के लिए कह दिया गया है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।
राजस्थान में भी छापे जारी
उधर, आयकर विभाग ने भास्कर समूह के राजस्थान स्थित दफ्तर पर भी छापे मारे हैं। जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित मुख्यालय पर टीम पहुंची है। जयपुर हेड आफिस पर कार्रवाई चल रही है। यहां आयकर विभाग के करीब 35 अधिकारी दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kJOf1y
via
No comments