साहू समाज के भवन में बाहरी छात्रों को मिलेगी रहने की सुविधा - Web India Live

Breaking News

साहू समाज के भवन में बाहरी छात्रों को मिलेगी रहने की सुविधा

भोपाल. साहू समाज बीएचईएल (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड) इकाई का सामाजिक भवन अयोध्या बायपास क्षेत्र में आकार ले रहा है। समाज के लोगाों के सहयोग से इस भवन का निर्माण कार्य लगभग छह महीने में ही अस्सी फीसदी तक पूरा हो गया है और आने वाले दो से तीन महीनों में यह बनकर तैयार हो जाएगा। समाज के बाहरी विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है कि उन्हें यहां रहने की सुविधा मिल सकेगी।

दानदाता कर रहे सहयोग
यह भवन 1700 वर्गफीट में बनकर तैयार हो रहा है। यह तकरीबन 35 लाख रुपए की लागत से बन रहा है। इस भवन के लिए जनवरी के आखिरी सप्ताह में भूमिपूजन कराया गया था और सिर्फ 6 माह की अवधि में यह तकरीबन 80 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। समाज के कई दानदाता इसके लिए सहयोग कर रहे हैं। इस भवन में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

बाहर से आने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को देंगे सुविधा
इकाई के अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू ने बताया कि यह भवन अगले दो-तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आगे इसके ऊपर निर्माण की योजना है। यहां बाहर से आने वाले बच्चों के लिए ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समाज के गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस भवन निर्माण में गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने भी विधायक निधि से सहयोग दिया है। इसके अलावा समाज के कई दानदाताओं से हमें निरंतर सहयोग मिल रहा है। भवन निर्माण को लेकर आयोजित चर्चा में विमल साहू, आरसी साहू बिम्ब, शिवप्रसाद साहू, हरप्रसाद साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rl905i
via

No comments