मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू होने का अनुमान, आज मेहरबान हो सकते हैं बादल
भोपाल। जुलाई माह के दो सप्ताह बीत जाने तक बादलों की बेरुखी का असर, आंकड़ों पर दिखाई देने लगा है। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हुए जा रहे हैं। राजधानी में शनिवार तक वर्षा का आंकड़ा मानसून के सामान्य औसत से मात्र तीन मिमी अधिक रह गया था। अगर आज यानि रविवार को भी बादल मेहरबान नहीं हुए तो सीजन में पहली बार बारिश, मानसून के सामान्य स्तर से नीचे आ जाएगी। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश
शहर में शुक्रवार से हवाओं की दिशा बदलनी शुरू हो गई है, इसके चलते न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री गिरकर 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। दिन में उमस और गर्मी ने सताया। अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 36.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका ऊपर आई है, जिस प्रदेश में नमी आने लगी है। कई हिस्सों सहित शहर में बौछारें पड़ने का अनुमान है।
मानसूनी गतिविधियां फिर बढ़ने के आसार
इस साल मानसून निराश कर रहा है। अब मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू होने का अनुमान जताया है। इस दौरान पहले प्रदेश के पूर्वी हिस्से में असर दिखेगा। फिर अन्य हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ildjt2
via
No comments