दिग्विजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला : बोले- MP में CM बनने के कई उम्मीदवार, मैं कल जारी करूंगा सूची, शिवराज ने दिया जवाब
भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर एफआईआर मामले के बाद प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन के बाद उनके एक बयान ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर सियासी वार किया है। दिग्विजय ने ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री बनने के कई दावेदार हैं। मैं कल यह सूची जारी करूंगा। दिग्विजय द्वारा सामने आए इस बयान पर CM शिवराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, दिग्विजय की टिप्पणी पर कुछ कहने की जरूरत है क्या?
पढ़ें ये खास खबर- शबरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा : उत्तर प्रदेश से पिकनिक मनाने आए 4 युवक नहाते समय डूबे, 3 शव बरामद, 1 की तलाश जारी
दिग्विजय के ट्वीट से गर्माई राजनीति
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है. उन्होंने लिखा कि, आजकल भाजपा में मोदी-शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी BJP के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होंने आगे कहा- कोई इनके नाम बता सकता है? यदि नहीं बताओगे, तो मैं कल सूची दे दूंगा।
पढ़े ये खास खबर- शिवराज के मंत्री से पूछा गंजबासौदा कुआं हादसे पर सवाल, दे गए नेमावर हत्याकांड पर जवाब! बोले- दोषियों को फांसी दिलाएंगे
दिग्विजय सोमवार को करेंगे बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदला है। अब कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान को देखते हुए वहां भी नए मुख्यमंत्री को लाने की कवायद चल रही है। इस बीच दिग्विजय सिंह द्वारा द्वारा मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं के बीच मुख्यमंत्री बनने की होड़ की तरफ इशारा करने से सूबे की राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। हालांकि, दिग्विजय ने सोमवार को भाजपा के उन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नेताओं के नाम की सूची जारी करने का भी दावा किया है।
भीषण गर्मी से लोगों को राहत , एक माह बाद यहां हुई बारिश - देखें Video
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VLQsiE
via
No comments