वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा दिन, आज है 10 लाख का लक्ष्य, देखें Live updates - Web India Live

Breaking News

वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा दिन, आज है 10 लाख का लक्ष्य, देखें Live updates

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक ही सबसे अधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने वाले राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड भी बनाया है। मध्यप्रदेश में एक ही दिन में 23.47 लाख लोगों का टीकाकरण किया है। राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान के लिए दो दिनों का महाभियान चलाया है, जिसका आज दूसरा दिन है।

 

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए व्यवस्थाएं की हैं। गुरुवार को भी सुबह से ही टीकाकरण सेंटर पर लोगों का रुख देखने को मिला है। सरकार ने दो दिनों के इस अभियान के लिए 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। पहले ही दिन रात 10 बजे तक 23.47 लाख लोगों को टीका लग गया। यह आंकड़ा और भी बढ़ रहा है। जबकि गुरुवार का लक्ष्य 10 लाख रखा गया है।

वैक्सीनेशन का महाभियानः मध्यप्रदेश में रात 9 बजे तक 22 लाख 98 हज़ार 392 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

महाअभियान का दूसरा दिन

LIVE UPDATES

8.16 AM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित कुलपतियों के कार्यक्रम में भाग लेकर इंदौर जाएंगे। वे इंदौर में वैक्सीनेशन महाभियान का जायजा लेंगे और समीक्षा भी करेंगे।

8.15 AM

देवास जिले में भी सुबह से लोगों का वैक्सीन लगाने के लिए रुझान देखा गया। इस जिले ने पहले दिन प्रदेश में नंबर वन स्थान पाया है।

8.30 AM

भिंड जिले से खबर है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर कलेक्टर और जनप्रतिनिधि जायजा ले रहे हैं। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं।

8.OO AM

सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू। कई सेंटर्स पर चुनाव जैसा माहौल।

vaccin.jpg

 

प्रदेश में अव्वल देवास

प्रदेश में सबसे अधिक टीकाकरण वाला जिला देवास बन गया है। देवास से खबर है कि यहां भी सुबह से ही जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच गए थे। यहां इक्का-दुक्का लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

भिंड में पहुंचे लोग

भिंड से खबर है कि 281 सेंटर्स पर वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई है। यहां सुबह से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए दिखने लगे हैं। कलेक्टर भी वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे हैं। स्थानीय विधायक भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जायजा लेने पहुंचे।

MP ने वैक्सीनेशन में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड : पहले दिन 22 लाख 98 हजार 392 लोग हुए वैक्सीनेट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jhM1p5
via

No comments