Bihar Weather Forecast Today: बिहार के कई जिलों में बारिश की सक्रियता कम, नदियों के जलस्तर में भी आई कमी
नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार में बारिश से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के कई जिलों में कल तक बारिश की सक्रियता कम होगी वहीं हवा की रफ्तार तेज रहेगी और कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने 1 सितंबर तक वर्षा की सक्रियता में कमी आने की संभावना व्यक्त की है। बताया गया कि इस दौरान 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बेगूसराय, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले में पछिया तथा अन्य जिलों में पुरवा हवा चलने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर के इन इलाकों में जलभराव
गौरतलब है कि राज्य के कई इलाके इन दिनों बाढ़ से जूझ रहे हैं। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Weather)
बूढ़ी गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से मिठनसराय, शेखपुर ढाब, सिकंदरपुर इलाके में कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच से मिठनसराय जाने वाले रास्ते मे चार फीट तक जलभराव है। इसके चलते लोगों को गांव में जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके के ज्यातर घरों में पानी भरा है, सिर्फ ऊंची जगहों पर बने मकान जलभराव से बचे हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो बीते 24 घंटे में मात्र 21 ऐसे जिले हैं, जहां औसत से अधिक बारिश हुई है जबकि 9 जिलों में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है। यह आंकड़ा इसीलिए भी चौंका रहा है क्योंकि बिहार के कई जिलों में बारिश नहीं होने के बावजूद मानसून में अब तक औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें : बिहार के इन तीन जिलों में हो सकती है तेज बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज
नदियों के जलस्तर आई कमी
बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते राज्य में बहने वाली ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ा है। वहीं बारिश न होने से बागमती नदी के जलस्तर में कटौंझा में सुबह हल्की कमी दर्ज की गई है, जबकि जलस्तर खतरे के निशान से अभी 155 सेमी ऊपर है। बागमती परियोजना बांध के अंदर दर्जनभर गांव व टोले के लोग बाढ़ से घिरे हैं। प्रशासन की तरफ से राहत व सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं। बभनगामा पश्चिमी में पीडि़त पुन: बांध पर आ चुके हैं। औराई के पश्चिमी व पूर्वी भाग में लखनदेई एवं मनुषमारा का पानी तबाही मचाए है। खरीफ की लगभग फसलें नष्ट हो चुकी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mMJw0f
No comments