राजभवन में मना रक्षाबंधन पर्व, राज्यपाल को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र - Web India Live

Breaking News

राजभवन में मना रक्षाबंधन पर्व, राज्यपाल को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

भोपाल। रविवार को राजभवन में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी बहनों को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास के लिए अनिवार्य है। शिक्षित व्यक्ति जो भी कार्य करता है वह बेहतर होता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें। राज्यपाल को इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहन बीके अवधेश, बालिका गृह की प्रियंका एवं सलोनी विश्वकर्मा और एसओएस बालग्राम की बच्चियों ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री निवास में भी मना रक्षाबंधन पर्व
मुख्यमंत्री निवास में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री निवास पर राखी बांधने आई बहनों कनक कुशवाह तथा शैली तिवारी से राखी बंधवाकर अपने दिन की शुरुआत की। उन्होंने अपने हाथ से बहनों को मिठाई खिलाई तथा शुभाशीष दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश का सशक्तिकरण बहनों के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार मेरे प्रयास रहे हैं कि मैं माँ-बहन-बेटियों की जिंदगी में कैसे खुशियाँ लाऊँ। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बहनों का शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।

महिला पंचायत बुलाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश आत्म-निर्भर बहनों के बिना नहीं बन सकता है। प्रदेश में बहनों को आत्म-निर्भर बनाने विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। जल्दी ही महिला पंचायत बुलाई जायेगी, जिसमें बहनों से चर्चा के उपरांत लाड़ली लक्ष्मी जैसी अन्य योजनाएँ भी बनाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माँ-बहन-बेटियों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, उनके कल्याण और उनके सशक्तिकरण का संकल्प लें। हम संकल्प लें कि उनके सपनों की उड़ान को पूरा करने के लिए उन्हें सभी अवसर दिए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sKZ9pV
via

No comments