Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण को पसंद नहीं हैं ये चीजे, जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम - Web India Live

Breaking News

Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण को पसंद नहीं हैं ये चीजे, जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

krishna janmashtami 2021 : देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मंदिरों को सजाया जाता है। श्री कृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के व्रत का भी बड़ा महत्व है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtami 2021) का पर्व 30 अगस्त, दिन सोमवार को मानाया जाएगा। कुछ लोग अनजाने में जन्माष्टमी के दिन कुछ ऐसा काम कर जाते है, जो श्रीकृष्ण भगवान को पसंद है। ऐसे भगवान को खुश करने की जगह आप नाराज कर सकते है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन नीचे बताए गए काम नहीं करना चाहिए।

 

 

Janmashtami 2021

गौमाता का अनादर:—
भगवान श्रीकृष्ण को गाय से बहुत प्यार है। ऐसी मान्यता है कि जो भी गाय की पूजा करता है उसे श्री कृष्ण का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है। वहीं दूसरी ओर गायों का अपमान करने वाले को कृष्ण कभी माफ नहीं करते हैं। जन्माष्टमी पर गौशाले में दान करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी घायल गाय की सेवा कर उसे भोजन कराने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। इस दिन गायों का अपमान नहीं करना चाहिए।

Janmashtami 2021

मांसाहारी और शराब सेवन वर्जित:—
जन्माष्टमी (krishna janmashtami 2021) के दिन मांसाहारी भोजन खाना वर्जित माना गया है। इस दिन शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। चतुर्मास पूरे चार माह का होता है यह समय भगवान विष्णु की निद्रा का समय होता है और उनकी अनुपस्तिथि में भगवान शिव उनकी सभी ज़िम्मेदारियां उठाते हैं। चतुर्मास के दौरान मांस—मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

Janmashtami 2021

गरीबों का अपमान:—
भगवान कृष्ण अपने सभी भक्त एक समान देखते है, चाहे अमीर हो या फिर गरीब। श्रीकृष्ण के सबसे खास मित्र सुदामा थे। वह बहुत ही गरीब थे किन्तु फिर भी वह श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय थे। इसलिए किसी भी गरीब का अपमान करना श्री कृष्ण को अप्रसन्न कर सकता है। इस दिन गरीबों का अपमान करने से केवल श्री कृष्ण ही नहीं बल्कि शनि देव भी क्रोधित होते हैं। इसलिए भूलकर भी किसी निर्धन का दिल न दुखाएं। गरीबों में अपने सामर्थ्य अनुसार दान जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:— Krishna Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना, ये है वजह

 

Janmashtami 2021

पेड़ों को काटना:—
महाभारत के आठवें अध्याय में श्री कृष्ण ने कहा है कि वह हर चीज में वास करते हैं और हर चीज उनमें वास करती है इसलिए जन्माष्टमी पर हमें किसी को भी नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण को गायों को जंगल में चराने के लिए जाया करते थे। उनको गाय के साथ पेड़ों से भी काफी लगाव था। ऐसे में जन्माष्टमी पर पेड़ों को काटना भी अशुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें:— जन्माष्टमी 2021: कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि, इतिहास और महत्व

Janmashtami 2021

वाद-विवाद ना करें :—
जन्माष्टमी (krishna janmashtami 2021) के दिन मन को शांत रखना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इस दिन घर में शांति और सद्भाव बनाए रखने से लक्ष्मी माता प्रसन्न रहती हैं। जन्माष्टमी के दिन घर में वाद-विवाद एवं कलह नहीं करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y0R4SB

No comments