भारत में कम हो रहा कोरोना का कहर, आज 187 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मामले, करीब 32 हजार नए केस - Web India Live

Breaking News

भारत में कम हो रहा कोरोना का कहर, आज 187 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मामले, करीब 32 हजार नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (covid-19) महामारी से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से देश में 25 से 30 हजार के बीच में नए मामले (corona new case) सामने आ रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। आज देश में 187 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मामले (corona active case) दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 31,923 नए कोरोना केस आए और 282 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। वहीं 24 घंटे में 31,990 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं इससे कोरोना (covid-19) के 349 एक्टिव केस कम हो गए। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या कुल 3 लाख 1 हजार 640 है, जिनका इलाज चल रहा है।

बीते दिन देश में सामने आए नए मामलों के साथ देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या कुल 3 करोड़ 35 लाख 63 हजार हो गई है। इनमें से 4 लाख 46 हजार 50 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अब तक इस महामारी से 3 करोड़ 28 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.77 फीसदी है।

इस बीच भारत में केरल (corona in kerala) और महाराष्ट्र (corona in maharashtra) में कोरोना लगातार चिंता बढ़ा रहा है। राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 19,675 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 59 हजार 628 हो गई है। इसके अलावा 142 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों (corona death) की तादाद 24,039 तक पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 19,702 लोग कोरोना महामारी से पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए।

अगर देश में कोरोना टीकाकरण अभियान (corona vaccination in india) की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 22 सितंबर तक देशभर में 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन 71.38 लाख टीके लगाए गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अबतक करीब 55.83 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nZ7xSv

No comments