अगले 24 से 36 घंटों में बन जाएगा कम दबाव का क्षेत्र, प्रदेश में नमी आना शुरू - Web India Live

Breaking News

अगले 24 से 36 घंटों में बन जाएगा कम दबाव का क्षेत्र, प्रदेश में नमी आना शुरू

भोपाल. बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है जो 24 से 36 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से नमी भरी हवाएं प्रदेश की ओर आनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक चार जिलों, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं विदिशा जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

खाड़ी में अंदर की ओर सिस्टम, किनारे तक आते-आते बढ़ेगी ताकत

वर्तमान सिस्टम बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा के तटवर्ती क्षेत्र के बजाए म्यांमार के नजदीक, खाड़ी के उत्तरी पूर्वी हिस्से में बन रहा है। ऐसे में छह सितम्बर को बनने के बावजूद यह तेजी से प्रदेश की ओर नहीं आएगा बल्कि 24 से 48 घंटे बंगाल की खाड़ी को पार करके जमीन तक पहुंचने में लग जाएंगे। खाड़ी को पार करने के दौरान इसे और ताकत मिलेगी और यह ताकतवर बन सकता है।

सप्ताहांत में बढ़ेंगी वर्षा की गतिविधियां
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, सप्ताह भर गरज-चमक के साथ बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा।

मप्र में आने के बाद कम दबाव के क्षेत्र की ताकत वृद्धि होने के संकेत दिख रहे हैं, एेसे में सब कुछ अनुमान के अनुसार रहा तो सप्ताह भर गरज-चमक के बाद सप्ताहांत में नौ-दस तारीख को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। इस दौरान पूरे प्रदेश विशेषकर पश्चिमी मप्र में कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश तक हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yLh1m7
via

No comments