गैंगवार से दहली दिल्ली: रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी सहित 4 की मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर बड़े गैंगवार से दहल गई है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ( Firing in Rohini court ) में गैंगवार सामने आया है। शुक्रवार दोपहर को यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र (Gangster Jitender Gogi dies) उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमला करने आए 2 शूटर सहित चार लोगों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में हुए इस गैंगवार के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल की टीम जितेंद्र को कोर्ट रूम में लेकर गई थी, जहां पर ये घटना हुई थी।
जितेंद्र की हत्या पर टिल्लू गैंग पर शक:—
रोहिणी कोर्ट में जीतेंद्र गोगी की पेशी थी। पेशी से पहले ही 2 शूटर कोर्ट में पहले मौजूद थे। जैसे ही पेशी पर आए उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। माना जा रहा है कि दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है। इस घटना में दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XKxVnM
No comments