5 दिन बाद भारत में कोरोना से थोड़ी राहत, 24 घंटे में 40 हजार से कम नए मामले
नई दिल्ली। भारत में पांच दिनों बाद कोरोना (Covid-19) से थोड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 40 हजार (covod-19 case in india) से कम नए मामले सामने आए हैं। बताया गया कि 24 घंटों में 38,948 नए कोरोना केस (corona new case in india) आए। इस दौरान कोरोना महामारी से 219 मरीजों की मौत (219 people death corona) हुई। वहीं केरल (covid-19 in kerela) में बढ़ते कोरोना के मामले विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
केरल में कोरोना का कहर जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना केरल (covid-19) से सामने आ रहे हैं। बीते दिन राज्य में कोविड-19 के 26,701 नए मामले सामने आए हैं। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42 लाख 7 हजार 838 हो गई है जबकि 74 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,496 पर पहुंच गई है।
सक्रिय मामलों 4 लाख से अधिक
आंकड़ों के मुताबाकि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 30 लाख 27 हजार हो गई है। इनमें से 4 लाख 40 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है। गनीमत यह है कि अबतक 3 करोड़ 21 लाख 81 हजार लोग कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ्य हो गए हैं। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मामले (covid-19 active case) 4 लाख से ज्यादा है। जानकारी के मुताहिक 4 लाख 4 हजार 874 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, 24 घंटे में 42 हजार नए मामले
गौरतलब है कि देश में पिछले 5 दिनों से लगातार हर रोज कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। इससे पहले देश में लगातार पांच दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए थे। मंगलवार को 41965, बुधवार को 47092, गुरुवार को 45352, शुक्रवार को 42618, शनिवार को 42766 केस आए थे। वहीं कोरोना की तीसरी लहर (third wave of covid-19) की खबरों के बीच भारत में टीकाकरण अभियान (covid-19 vaccination) भी तेज हो गया है। 5 सितंबर तक देशभर में 68 करोड़ 75 लाख 41 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kWnmpQ
No comments