Bihar Weather Forecast Today: बिहार के इन इलाकों में आज आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है बूंदा-बांदी - Web India Live

Breaking News

Bihar Weather Forecast Today: बिहार के इन इलाकों में आज आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है बूंदा-बांदी

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मानसून (bihar monsoon) जाते-जाते लोगों को राहत दे रहा है। बीते कई दिनों से राज्य के ज्यादातर इलाकों में हो रही बारिश (rain in bihar) से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी पटना में बूंदाबांदी की उम्मीद है। वहीं कुछ जिलों में मध्‍यम स्‍तर तक की वर्षा हो सकती है। विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम जिलों के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय आदि स्थानों पर गुरुवार को आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार भी है। पटना मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानीय कारणों के चलते इन 26 सितंबर तक कुछ स्थानों पर वर्षा की (rain in bihar) संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में इन दिनों हो रही अच्छी बारिश के चलते यूपी से सटे इलाकों में भी बारिश हो रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान मधुबनी जिले में 15 मिमी, किशनगंज और भागलपुर में 8.6 मिमी, बांका में 7 मिमी, नालंदा में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। किशनगंज, मधुबनी, भागलपुर, बांका में सामान्य से कम बारिश हुई। अनेक स्थानों पर बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से थोड़ी परेशानी बढ़ी है। अगर बीते दिन राज्य में तापमान की बात करें तो वैशाली में सर्वाधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: पटना, गया और नालंदा समेत इन राज्यों में आज और कल बारिश का अलर्ट

बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी

गौरतलब है कि इन दिनों बिहार (bihar rain) के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। इससे राज्य के किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दिनों हो रही बारिश धान की फसल के लिए वरदान है। इससे पैदावार में इजाफा होगी और फसल में कीटनाशक डालने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि बिहार में बड़े स्तर पर धान की खेती की जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ACUbP7

No comments