शिवराज बोले, कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस सावधान रहने का संकेत है, सतर्क रहें - Web India Live

Breaking News

शिवराज बोले, कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस सावधान रहने का संकेत है, सतर्क रहें

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में आए कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण यह संकेत है कि हम सावधान हो जाएं। जन-जागरूकता की गतिविधियाँ लगातार चलाई जाए और नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति सजग और सतर्क किया जाए। प्रतिदिन कुछ पॉजिटिव केस जिन जिलों में आ रहे हैं, ऐसे प्रकरणों पर निगाह रखी जाए। शनिवार को मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीन के प्रथम डोज से वंचित रहें नागरिकों को सितम्बर माह अंत तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेट किया जाए। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाअभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, स्वास्थ आयुक्त आकाश त्रिपाठी, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न जिलों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्री भी शामिल हुए।

इसे खतरे की घंटी मानें और सावधान रहें -

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य और प्रभारी मंत्री परस्पर संवाद कर संक्रमण के स्थिति का जायजा लेते रहें। इसे खतरे की घंटी माने और सभी सावधान हों। मुख्यमंत्री ने सागर और जबलपुर कलेक्टर से भी चर्चा की और उनके जिलों में आए पॉजिटिव प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस से प्रभारी अधिकारियों से भी चर्चा की। धार, भिंड, सतना और श्योपुर जिले में 50 प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में वैक्सीनेशन कार्य को तेज गति से किए जाने के निर्देश दिए। इंदौर और भोपाल वैक्सीनेशन में सबसे आगे हैं। आगर मालवा और सीहोर जिले भी 85 से 90 प्रतिशत पात्र नागरिकों का वैक्सीनेशन करवाकर अग्रणी जिलों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन मॉनिटरिंग के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश भी दिए। जिससे आवश्यक उपायों को लागू कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

190 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का टारगेट -

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में विभिन्न मदों से 190 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है। यह कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में 88 संयंत्र लगाए जा चुके हैं। कुल 18 इंस्टॉल हो गए हैं और 40 प्रदाय किए जा चुके हैं। अन्य 44 संयंत्र के कार्य में भी प्रगति है। स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि आज प्रदेश में 22 प्रकरण आए हैं। कल 18 प्रकरण आए थे। जबलपुर और सागर में जो पॉजिटिव प्रकरण आए हैं उनमें कुछ रोगी अधिक आयु के हैं। बैठक में वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 72 प्रतिशत पात्र नागरिकों को प्रथम डोज वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kYYiyB
via

No comments