व्यावसायिक गतिविधियों से टूटी अवधपुरी की रोड, निगम को शिकायत, सुनवाई नहीं - Web India Live

Breaking News

व्यावसायिक गतिविधियों से टूटी अवधपुरी की रोड, निगम को शिकायत, सुनवाई नहीं

भोपाल. अवधपुरी क्षेत्र के वार्ड 60 और 61 में अवैध निर्माण और इनमें व्यावसायिक गतिविधि से टूटी और संकरी हुई रोड यहां की मुख्य समस्या है। 21 बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान नियमों को दरकिनार कर काम कर रहे हैं। अब पूरे क्षेत्र में यही सबसे बड़ी परेशानी बन गए हैं। कॉलोनी से गुजरने वाली मास्टर प्लान रोड तक इन निर्माणों से खत्म हो गई। पूरा ट्रैफिक भी इस कॉलोनी के भीतर से गुजरता है। रोज करीब 20 हजार लोग इससे परेशान हो रहे हैं। निगम से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत हुई, पर सुनवाई नहीं हो रही। 22 शिकायतें निगम और जिला स्तर पर लंबित है। आवासीय में व्यावसायिक गतिविधियों के निर्माण को ध्वस्त करने रहवासी समिति और अन्य लोग प्रयास कर रहे हैं। कई रहवासियों ने मकान में अवैध निर्माण कर किराये पर दे दिया है। इससे दुकानें निकालने इन मकान मालिकों ने अवैध निर्माण कर नालियो को बन्द कर दिया है। इतना ही नही उसमेंअवैध पार्किंग भी बना ली है। जिस कारण पानी की निकासी बन्द हो गई।

60 हजार लोगों की कॉलोनी, ऐसी दिक्कत
अवधपुरी कॉलोनी के ऑटो स्टैंड के पीछे पूर्ण शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है।
बीकानेर स्वीट्स की दुकान एवं ए सेक्टर के 10 मकानों के साथ निर्मल पैलेस अवधपुरी के 2 मकान, वार्ड 60 के ए सेक्टर के 09 मकानों के स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नक्शा पास नहीं कराया। निगम ने भवन निर्माण की अनुमति इनमे से किसी के पास नहीं है, ये अवैधानिक है। कॉलोनी में ऐसे 21 मकान है।
अवधपुरी ए-सेक्टर में स्थापित बैंक आफ इंडिया से लेकर, बैंक आफ बडोदा तक के मुख्य सड़क पर बने विभिन्न प्रकार की दुकानें और हॉस्टल अवैध रूप से निर्मित होकर चल रही है।
90 प्रतिशत ये निर्माण कार्य शासकीय निर्देशों के विपरीत हैं।
अवधपुरी मुख्य मार्ग पर अवैध दुकानें व अन्य निर्माण मुख्य सडक तक किए गए है। ड्रेनेज सिस्टम जैसे-नालियॉ व सीवेज लाइन तक अवैध निर्माण कर लिए हैं। जिस कारण मुख्य सडक पूरी तौर पर संकरी हो गई है। पेय जल कनेक्शन पर भी अतिक्रमण है।
अवधपुरी पॉश, लेकिन ये है दिक्कतें

अवैध दुकानों के कारण क्षैत्र में रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। दुकानदारों ने मुख्य मार्गो को अवैध पार्किंग में बदल दिया। रोजाना जाम लगता है। क्षेत्र के लोगों का आना-जाना भी दूभर हो गया है।
लगता है जाम
आवासीय में व्यवसायिक गतिविधि से बढ़े ट्रेफिक ने यहां जाम के हालात बना रखे है। यहां मुख्य मार्गो पर रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इससे ही सडक भी खराब हो रही है।

अवधपुरी धीरे-धीरे अतिक्रमणकारियों और अवैध निर्माण करने वालों का क्षेत्र बन गया है। निगम और जिला प्रशासन हमारी सुनवाई नहीं करता। हम बहुत परेशान होते हैं।
रमेश सिंह सूर्यवंशी, निवासी
इस समय वार्ड 60 और 61 में 21 आवासीय मकानों को पूरी तरह से बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बदल दिया है। इसके अलावा कोई अन्य उन्हें अपने आवासीय परिसर को हॉस्टल और होटल में बदल दिया है। जाम और पार्किंग की दिक्कत आम है। हम बहुत परेशान हैं।
विपिन राव, रहवासी
आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक निर्माण को लेकर शिकायतें हैं उनकी अनुमतियां दिखाई जा रही हैं। जो नियमानुसार काम करने योग्य होंगे, उन्हें छूट दी जाएगी। बाकी पर कार्रवाई करेंगे।
केवीएस चौधरी, नगर निगम आयुक्त



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3txBJon
via

No comments