किसानों आंदोलन का मध्यप्रदेश में भी असर, यह है ताजा अपडेट - Web India Live

Breaking News

किसानों आंदोलन का मध्यप्रदेश में भी असर, यह है ताजा अपडेट

भोपाल। देश में कृषि के तीन कानूनों के खिलाफ सोमवार को किसानों ने भारत बंद रखा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। कई जिलों में किसान आंदोलन के लिए एकत्र हो रहे हैं, वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देश में कृषि के तीन कानूनों के खिलाफ सोमवार को भारत बंद रखा गया है। दिल्ली में किसानों ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्काजाम रखा है। इस दौरान कई दिल्ली और आसपास के राज्यों में असर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के भी कई किसान इसके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

भोपाल में भी प्रदर्शन

इधर, खबर है कि भोपाल के करोंद मंडी क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर देश के सभी नागरिकों किसानों के देश व्यापी बंद का समर्थन करने की अपील की है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैं देश के सभी नागरिकों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि जो अन्न पैदा करके देता है, जो आपको भोजन देता है, उस अन्नदाता के साथ खड़े रहिए। किसानों की ओर से उनकी मांगों को लेकर किए जा रहे देशव्यापी बंद का समर्थन कीजिए।

 

kissan_inside.png

भारी पुलिस बल तैनात

किसान आंदोलन को देखते हुए करोंद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ugqZep
via

No comments