भाजपा सरकार की कमलनाथ पर मेहरबानी, दिग्विजय को भी दिया लाभ
भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ Congress state president Kamal Nath पर प्रदेश की भाजपा सरकार मेहरबान दिख रही है. तमाम राजनैतिक मतभेदों के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा कमलनाथ को मिल रही सरकारी सुविधाओं में इजाफा कर दिया गया है. इतना ही नहीं आरएसएस के धुर विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी प्रदेश सरकार द्वारा मेहरबानी की गई है.
प्रदेश सरकार ने इन दोनों राजनेताओं के साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधा में एक और इजाफा किया है. अब इन सभी बीमार होने की स्थिति में अपने इलाज के लिए एडवांस राशि मिल सकेगी। दरअसल, सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए सप्लीमेंट्री बजट में इसके लिए टोकन मनी की व्यवस्था कर नया खाता खोल दिया है।
आठ हजार करोड़ रुपए में बनेगा आठ लेन हाईवे
वर्तमान व्यवस्था के तहत मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाती है, लेकिन नियम पेचीदा है। अभी तक ऑपरेशन या फिर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में इन्हें अपने स्वयं के खर्च पर इलाज कराना होता था। खर्च हुई राशि के बिल वे सरकार को देते थे। इन बिल के आधार पर इलाज की राशि का भुगतान हो जाता था, लेकिन अब उन्हेंं इलाज के लिए राशि खर्च नहीं करना होगी।
डेंगू का नया हॉटस्पाट, जानलेवा बीमारी का बदला ट्रेंड
चिकित्सक के परामर्श के आधार पर ही उन्हें अपने इलाज पर खर्च होने वाली अनुमानित राशि की करीब ८० फीसदी राशि एडवांस में ही मिल जाएगी। राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ ही मध्यप्रदेश के सभी पूर्व सीएम को इलाज के लिए एडवांस मिलेगा. मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में दिग्विजय सिंह Former Chief Minister Digvijay Singऔर कमलनाथ Former Chief Minister Kamal Nath के साथ उमाभारती Former Chief Minister Uma Bharati भी शामिल हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ntLh2O
via
No comments