इस बार शुभ संयोग के साथ रवि और ब्रह्म योग में विराजेंगे बप्पा - Web India Live

Breaking News

इस बार शुभ संयोग के साथ रवि और ब्रह्म योग में विराजेंगे बप्पा

भोपाल. इस बार गणेश चतुर्थी के दिन रवि योग, ब्रह्म योग विद्यमान रहेगा। इसके साथ ही लग्न, ग्रह, नक्षत्रों के मेल भी इस दिन कई शुभ संयोग बना रहे हैं, इस लिहाज से गणेश चतुर्थी विशेष फलदायी होगी। इस दिन भद्रा की स्थिति भी रहेगी, भद्रा दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी, इसलिए कुछ पंडितों का कहना है कि भद्रा के पूर्व स्थापना करना श्रेष्ठ रहेगा, वहीं कुछ पंडितों का यह भी कहना है कि गणेश स्थापना में भद्रा का दोष नहीं लगता है, इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पंडितों का कहना है कि इस बार गणेश चतुर्थी शुक्रवार के दिन आ रही है। शुक्रवार का दिन वैभव, सुख, समृद्धि का दिन माना जाता है।

दोपहर बाद भद्रा हो जाएगी शुरू
ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन रवि योग और ब्रह्म योग के साथ सूर्य, बुध, मंगल का योग लग्न में होने से कला, व्यापारी वर्ग और विद्यार्थियों को गणेशजी की विशेष कृपा मिलेगी। यह दिन सभी शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस दिन दोपहर के बाद भद्रा शुरू हो जाएगी।

विद्यार्थियों पर बरसेगी विशेष कृपा
पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार इस दिन विद्यार्थियों को भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन जो शुभ संयोग बन रहे हैं, उसके तहत भी विद्यार्थियों के लिए गणेश पूजा करना विशेष शुभ है।

परिचय सम्मेलन में मेधावी विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित
अखिल भारतीय गोस्वामी सभा जिला इकाई की ओर से सिद्देश्वर महादेव मंदिर पटेल नगर में समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज की गतिविधियों पर चर्चा हुई, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय हुआ कि समाज के लिए भूमि और भवन की मांग को लेकर राजस्व मंत्री से मुलाकात करेंगे और ज्ञापन दिया जाएगा।

इसी प्रकार आगामी दिनों में विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा, साथ ही युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए इन कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। बैठक में प्रेमनारायण गिरि, अनिता गोस्वामी, विपिन, चंदन भारती सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h3FJrE
via

No comments