मप्र की कुश्ती टीम में भोपाल के दस खिलाड़ी चयनित - Web India Live

Breaking News

मप्र की कुश्ती टीम में भोपाल के दस खिलाड़ी चयनित

भोपाल. उप्र के अमेठी में आयोजित होने वाली अंडर-23 महिला-पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मप्र के 30 पहलवानों का चयन किया गया। मप्र एमेच्योर कुश्ती संघ की ओर से इंदौर में राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन कर इन पहलवानों को चुना गया है। इसमें भोपाल के दस खिलाडिय़ों को टीम में जगह मिली है।

जिसमें पुरुष फ्री स्टाइल के 57 किग्रा में सौरभ परमार, 61 ललित कौशल, 65 में यश पाल, 70 में अंकुश यादव, 74 में बबलू चौधरी, 79 में शुभम सिंह, 86 में अक्षय राठौर, 92 में विकास यादव , 97 में विजय यादव, 125 में शाद मंसूरी शामिल हैं। पुरुष ग्रिको रोमन स्टाइल के 55 किग्रा में लोकेश परमार, 60 में उदित पटेल, 63 में केजेश यादव, 67 में दिनेश ताम्बे, 72 में आकाश यादव, 77 में अनिरुद्ध यादव, 82 में प्रदीप बाथम, 87 में अक्षय राठौर, 97 में सौरभ मल्हार और 130 किग्रा में शाद मंसूरी चयनित हुए हैं।

इसी प्रकार महिला वर्ग के 50 में शिवानी पावर, 53 में छाया पटेल, 55 में रमन यादव , 57 में गेसू राहंगडाले, 59 में नूपुर प्रजापति, 62 में प्रियंका यादव, 65 में खुशबू चंद्रवंशी, 68 में दीप्ति खत्री, 72 में अनेरी सोनकर और 76 में प्रांजल सोनकर शामिल हैं। टीम के कोच विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर, विक्रम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फातिमा बानो, साईं कुश्ती कोच मल्हार, गोविंद गुर्जर, विकास यादव शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xkoc81
via

No comments