करवाचौथ के दिन हर पति को करने चाहिए ये 6 काम, कभी नाराज नहीं होगी आपकी पत्नी
भोपाल। हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक मास (Kartik Month) में कृष्ण पक्ष (Krishna Paksha) की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और व्रत रखती हैं। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार है। इसलिए करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर 2021 रविवार को सुबह 03:01 मिनट से चतुर्थी तिथि का समापन- 25 अक्टूबर 2021 सोमवार को सुबह 05: 43 मिनट पर होगा।
करवा चौथ पर सुहागनों को नए कपड़े पहनने, श्रृंगार करने, शॉपिंग करने और मेहंदी काग्वाने का बहुत शौक होता है। लेकिन इस पर्व पर सजने-संवरने के अलावा उन्हें एक और बात का बेहद शौक होता है और वह है कि उनके पति इस दिन उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दें। कहा जाता है कि इस दिन हर पति को कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए, जिससे दोनों के बीच प्यार तो बना ही रहता है साथ ही जीवन में तरक्की भी मिलती है। जानिए कौन से हैं वे काम....
- पूरे दिन पत्नी के साथ रहें। अपने पुराने दिनों की अच्छी बातों को याद करें। भविष्य की प्लानिंग करें।
-ध्यान रखें कि उस दिन पत्नी को कोई काम न करने दें। घर के कार्यों में आप मदद करें। उस दिन पत्नी को महसूस हो कि वह आपके जीवन का अहम हिस्सा है।
-नो मोबाइल डे मनाएं। हो सके तो मोबाइल या दूसरे गैजेट्स से दूर रहें। कुछ खास गिफ्ट भी दे सकते हैं।
-पति इस बात को ध्यान रखें कि करवा चौथ में जितना महत्त्व पूजा और व्रत का होता है, उतना ही करवा चौथ की कथा का भी है। कथा में भगवान गणेशजी के वरदान की कहानी है जिसे सुनने से भाग्य जागता है। पति भी ध्यान से यह कथा सुनें ।
-अगर संभव हो तो पत्नी का कोई मनपसंद गेम जैसे लूडो, कैरम या बोर्ड, कुछ भी थोड़ी देर जरूर खेलें ।
-आप चाहें तो पत्नी को कोई स्पेशल गिफ्ट भी दे सकते हैं। कोशिश करें कि गिफ्ट में वह चीज हो जो पत्नी चाहती है।
-याद रखिए, करवा चौथ का असली महत्त्व तभी सार्थक होगा, जब आप दोनों निश्चिंत होकर एक-दूसरे के सहयोग से अपनी दुनिया सजाएंगे। ऐसा प्रण भी ले सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vrX8QR
via
No comments