Aaj Ka Rashifal - 23 October 2021: शनिदेव आज 5 राशि वालों को देंगे आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार? - Web India Live

Breaking News

Aaj Ka Rashifal - 23 October 2021: शनिदेव आज 5 राशि वालों को देंगे आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 23 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

rashi parivartan

Aries Daily Horoscope 23 October 2021 आज का मेष राशिफल
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। सुनीसुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव संभव।

Taurus Daily Horoscope 23 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

Read more - तिरुपति बालाजी: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम दर्शन के ऑनलाइन कोटा की फ्री बुकिंग ऐसे करें बुकिंग

Gemini Daily Horoscope 23 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

Cancer Daily Horoscope 23 October 2021 आज का कर्क राशिफल
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

Read more - Karwa Chauth 2021 Moon Rise- आपके शहर में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेगा चांद?

Aaj Ka Rashifal - Today Horoscope
IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 23 October 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

Virgo Daily Horoscope 23 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आकस्मिक किसी बड़े खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

Read more - Vastu Tips: बिना बड़े बदलाव किए घर के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर?

Libra Daily Horoscope 23 October 2021 आज का तुला राशिफल
पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी।

Scorpio Daily Horoscope 23 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपने आप को संभालते हुए, संगती बदलें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें।

Read more - Mangal Ka Rashi Parivartan 2021: देवसेनापति मंगल का दैत्यगुरु शुक्र के घर में प्रवेश

rashi parivartan

Sagittarius Daily Horoscope 23 October 2021 आज का धनु राशिफल
धार्मिक आस्था में वृद्धि के बीच कार्यसिद्धि होगी। थकान के चलते चिंता और तनाव रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे।

Capricorn Daily Horoscope 23 October 2021 आज का मकर राशिफल
नए दोस्त बनेंगे, साथ ही उचित होगा कि जल्दबाजी में हानि से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

Read more - October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

Aquarius Daily Horoscope 23 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा।

Read more - Diwali 2021- छह दशक बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें राशियों पर इसका असर

Pisces Daily Horoscope 23 October 2021 आज का मीन राशिफल
कार्यक्षमता में वृध्दि के बीच उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे।

Read more - Lunar Eclipse 2021: साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण कब, और कौन सी राशियां होगी सर्वाधिक प्रभावित

Read more - ये है भगवान का इशारा!आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें

Read more - चांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZbUCCL
via

No comments