जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के दो लाल, सीएम धामी ने जताया दुख
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 7 नागरिकों की मौत के बाद से सेना का ऑपरेशन जारी है। करीब छह दिन से जारी इस ऑपरेशन में अब तक सुरक्षाबलों ने 13 आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान कई जवान भी शहीद हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो लाल शहीद हो गए। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर दोनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
सीएम जताया दुख
जानकारी के मुताबिक पुंछ में मुठभेड़ के दौरान टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के रहने वाले सूबेदार अजय रौतेला और पौड़ी गढ़वाल जिले के पीपलसारी(रिखणीखाल) के नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार अजय रौतेला और नायक हरेंद्र सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।
इसके साथ ही सीएम ने शहीद के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। बता दें कि इससे पहले इसी मुठभेड़ में टिहरी जिले के राइफलमैन विक्रम सिंह और चमोली जिले के राइफलमैन योगंबर सिंह सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पुलवामा में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, आम नागरिक की हत्या में था शामिल
दो और नागरिकों की हत्या
बता दें कि कश्मीर में इन दिनों आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते दिनों हुई 7 नागरिकों की हत्या के बाद आज फिर कश्मीर से 2 आम नागरिकों की हत्या की खबर सामने आई। इनमें से एक बिहार और दूसरा यूपी का रहने वाला था। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
अब तक 13 आतंकियों का सफाया
गौरतलब है कि कश्मीर में 7 आम नागरिकों की हत्या के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया, जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए। इसके बाद से जारी अभियान में अब तक सेना ने करी7 13 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से कुछ आतंकी आम नागरिकों की हत्या में भी शामिल थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FWaJoc
No comments