निरोग की कामना के साथ हुआ एक दिवसीय भक्ताम्बर पाठ का आयोजन
भोपाल. सम्पूर्ण विश्व के लोग निरोग रहे और सभी को कोरोना से मुक्ति मिले इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यायतन कल्याण समिति, विद्यायतन स्थली की ओर से एक दिवसीय भक्ताम्बर पाठ का आयोजन अध्यक्ष मनीष जैन के निवास पर किया गया। इसमे विद्यायतन स्थली के सदस्यों ने भक्ताम्बर के संस्कृत एवं हिंदी दोनों स्त्रोतों का संगीतमय सामूहिक पाठ किया और विश्व कल्याण की कामना की। समिति ने यह भी तय किया कि विश्व शांति एवं कल्याण हेतु इस तरह का आयोजन प्रत्येक माह के एक रविवार को किया जाएगा। भक्ताम्बर पाठ के उपरांत समिति द्वारा 11 मील के आसपास विचाराधीन संत-निवास निर्माण की रूपरेखा निर्धारित की गई तथा आचार्य विद्यासागर सागर के आगामी जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अन्य सदस्यों के अलावा मंडल की संरक्षक ब्रजेश जैन, उपाध्यक्ष रजनीश जैन, कोषाध्यक्ष संतोष कु.जैन, सचिव प्रतिनिधि, रश्मि अतुल जैन, प्रवक्ता शशांक जैन, सदस्य प्रतिभा जैन, सरोज जैन, भावना जैन, किरण जैन, प्रियंका जैन, नीतू जैन, चेतना जैन विशेष रूप से उपस्थित थीं।
भक्ताम्बर स्त्रोत से भोपाल का है प्राचीन संबंध
भक्ताम्बर स्त्रोत का जैन धर्म मे बड़ा महत्व है। यह आचार्य मानतुंग द्वारा रचित संस्कृत की सर्वाधिक लोकप्रिय प्रार्थना है। आचार्य मानतुंग 7 वी शताब्दी में राजाभोज के काल मे हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि वर्तमान समय भोजपुर में जो जैन मंदिर है उसी को भक्ताम्बर स्त्रोत की रचनस्थली माना जाता है। मंत्र शक्ति में आस्था रखने वालों के लिए यह दिव्य स्त्रोत ह
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30sLB8p
via
No comments