अमित शाह आज 'मोदी वैन' को हरी झंडी दिखाकर करेंगे नए कार्यक्रम का शुभारंभ
नई दिल्ली। भारत के गृहमंत्री अमित शाह आज 19 अक्टूबर को बीजेपी के नए प्रोजेक्ट 'मोदी वैन' को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है। पीएम मोदी ने अक्टूबर की शुरुआत में ही सत्ता में कुल 20 साल पूरे कर लिए हैं। बीजेपी के 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत मोदी वैन चलेगी। मोदी वैन का संचालन कौशांबी विकास परिषद के द्वारा किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तरप्रदेश के कौशांबी से लोकसभा सांसद विनोद सोनकर मोदी वैन का संचालन करेंगे।
कौशांबी की 5 विधानसभाओं में चलेगी मोदी वैन
'मोदी वैन' विनोद सोनकर के लोकसभा क्षेत्र कौशांबी की 5 विधानसभाओं में चलेगी।
मोदी वैन की खासियत
- मोदी वैन में 32 इंच का टीवी लगा होगा।
- मोदी वैन पूरी तरह हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस से लैस होंगी।
- मोदी वैन पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का जगह-जगह प्रसारण करेंगी।
- मोदी वैन पीएम मोदी की रैलियां व भाषणों को भी जनता को दिखाएंगी।
मोदी वैन का लक्ष्य
- मोदी वैन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी।
- मोदी वैन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगी।
- मोदी वैन जिस भी क्षेत्र में जाएगी वहां गांवों को स्वच्छ रखने, जल का संचय करने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने आदि के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगी।
- मोदी वैन के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए लोगों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jeXGot
No comments