करवा चौथ का सबसे अच्छा और सबसे सस्ता गिफ़्ट - Web India Live

Breaking News

करवा चौथ का सबसे अच्छा और सबसे सस्ता गिफ़्ट

भोपाल. सुहाग पर्व करवा चौथ समीप आ चुका है. पति—पत्नी के प्रेम के इस प्रतीक पर्व पर बाजार में उपहारों के ढेर लगे हैं पर इसके बाद भी अच्छा गिफ़्ट चुनने में परेशान हो रहे हैं. ऐसे में कुछ महिलाओं, युवतियों ने खासतौर पर करवा चौथ के लिए कुछ चीजें तैयार की हैं जिनकी क्वालिटी अच्छी और कीमत कम रखने का प्रयास किया है.

दरअसल एक स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पर्व को देखते हुए सबसे अच्छा और सबसे सस्ता गिफ़्ट तैयार किया है. जिला प्रशासन ने महिलाओं को कपड़ा और हौजरी बाजार से जोडऩे का प्रयास करते हुए एक और अभिनव पहल शुरू की है. इसके तहत बुधवार को जनपद पंचायत बैरसिया में एक खास आयोजन कर संस्कार हैं पर बेचे जाएंगे.

karwa.jpg

महिलाओं की आय अधिक करने के लिए उनको कपड़ा और हौजरी बाजार से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए स्व सहायता समूह की महिलाएं करवा चौथ पर संस्कार हैंपर बेचेंगी. आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा करवा चौथ पर्व के लिए खासतौर पर संस्कार हैम्पर तैयार किए गए हैं.

सावधान! जहां जहां कोरोना हुआ, वहां फैल रहा डेंगू

इसमें जरी वर्क साड़ी और हस्त निर्मित ज्वैलरी साथ श्रंगार का सामान भी होगा. सामानों की आकर्षक पैकिंग भी की गई है. स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पंचायत भोपाल ने यह प्रयास किया है। महिलाओं ने करीब १०१ संस्कार हैम्पर तैयार किये हैं, जो विक्रय के लिए रखे जाएंगे.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pfF1ws
via

No comments