कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त हुई केंद्र सरकार, एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा कश्मीर - Web India Live

Breaking News

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त हुई केंद्र सरकार, एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा कश्मीर

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। ऐसे में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार सख्त हो गई है। कुछ समय पहले इस विषय पर भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने एक लम्बी मीटिंग भी की थी। अब केंद्र सरकार ने आतंकवाद को कमज़ोर करने के लिए हाल ही में अपनी सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेन्सीज़ एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को कश्मीर भेज दिया है।

एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों का कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ प्लान

  • एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों के पीछे की योजना की तह तक जाकर इस साजिश का पता लगाएंगे ।
  • एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी भविष्य मे आतंकी हमलों को रोकने की रणनीति भी बनाएंगे।
  • एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी आतंकवादियों के ठिकानों पर भी कार्रवाही करेंगे।
  • साथ ही एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी कश्मीर में सुरक्षा के इंतजामों को सेना के साथ मिलकर पुख्ता करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोगों यहां तक कि महिलाओं की भी जांच हो।
screenshot_2021-10-19_ib.png

यह भी पढ़े - गृहमंत्री अमित शाह ने एनएसजी को बताया आतंकवाद से निपटने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षित बल

गृहमंत्री अमित शाह की श्रीनगर में उच्चस्तरीय सुरक्षा मीटिंग

23 अक्टूबर को श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा मीटिंग होगी जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे और एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कश्मीर में आतंकवाद को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति और कदमों पर चर्चा करेंगे।

screenshot_2021-10-08_amit_shah_-_google_search.png

यह भी पढ़े - Kashmir Valley Violence: गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल खत्म करने टॉप एक्सपर्ट्स कश्मीर भेजे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jcnd1y

No comments