इंजीनियरिंग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म - Web India Live

Breaking News

इंजीनियरिंग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

भोपाल. हनुमानगंज थाना इलाके में एक युवक ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद से आरोपी शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई के लिए करोंद स्थित एक कोचिंग जाती थी। यहां तालिब से उसकी पहचान हुई, दोनों में दोस्ती हो गई। जून में तालिब ने उसे अपनी मम्मी से मिलवाने की बात कहकर घर बुलाया, छात्रा घर पहुंची जहां कोई नहीं था। तालिब ने उसे कोल्डड्रिंक पीने को दिया जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म को अंजाम दिया। होश आने पर छात्रा से शादी का वादा किया और लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया इसके बाद युवती ने इससे परेशान होकर पुलिस को इसकी सूचना दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aMLjex
via

No comments