कांग्रेस विधायक के फरार बेटे को सरेंडर करने की चेतावनी - Web India Live

Breaking News

कांग्रेस विधायक के फरार बेटे को सरेंडर करने की चेतावनी

भोपाल. बलात्कार के मामले में फरार कांग्रेस एमएलए के आरोपी पुत्र करण मोरवाल को हाजिर होने के लिए अल्टीमेटम दे दिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम ने चेतावनी दी है कि दो दिन में फरार आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो एसी कार्रवाई होगी कि नजीर बनव जाएगी।

पुलिस ने आरोपी करन मोरवाल पर इनाम बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि रेंज के आईजी को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेप के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर इनाम 15 से बढ़ाकर 25 हजार किया जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक मोरवाल को कहा है कि वह दो दिन में अपने बेटे को सरेंडर कराएं।

Must See: प्रदेश की राजनीति में हाईटेक हुए सियासी वार

उज्जैन की बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक युवती ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि विधायक के बेटे करण मोरवाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने इंदौर के महिला थाने में विधायक के बेटे के खिलाफ प्रकर्ण दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।

Must See: प्रदेश में इन डक्टर्स के नर्सिंग होम खोलने पर लगी पाबंदी, डॉक्टर्स विजिट पर भी रोक

युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है युवती
बताया जा रहा है कि जिस युवती ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है वो युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है। युवती बीते साल दिसंबर में करण मोरवाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करण मोरवाल ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। बता दें कि विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल उज्जैन युवक कांग्रेस का पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष है। युवती ने गुरुवार को डीआईजी से मामले की शिकायत की थी और इसके बाद अब शुक्रवार को पुलिस ने युवती की शिकायत पर विधायक के बेटे के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n7yIZf
via

No comments