कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म - Web India Live

Breaking News

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल. हनुमानगंज थाना इलाके में एक युवक ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपित युवक शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि, 18 वर्षीय छात्रा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई के लिए करोंद स्थित एक कोचिंग जाती थी। यहां तालिब से उसकी पहचान हुई, दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जून महीने में तालिब ने उसे अपनी मम्मी से मिलवाने की बात कहकर घर बुलाया, छात्रा घर पहुंची जहां कोई नहीं था। तालिब ने उसे कोल्डड्रिंक पीने को दिया जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। तालिब ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म को अंजाम दिया। होश आने पर उसने छात्रा से शादी का वादा किया और लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में युवक ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद पीडि़ता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BUeZm2
via

No comments