राजपूत समाज ने परंपरागत तरीके से की शस्त्र पूजा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
भोपाल. मध्यप्रदेश राजपूत समाज संस्था की ओर शुक्रवार को विजयादशमी पर्व पर चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन पर परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल प्रोफ़ेसर कप्तान सिंह सोलंकी, विधायक पीसी शर्मा,श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष डीएस भदौरिया, मध्य प्रदेश राजपूत समाज संस्था के अध्यक्ष लेफ्ट विनय भदोरिया, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ अनीता भदोरिया के विशेष आतिथ्य में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के भवन में 35 दिनों तक चले वैक्सीनेशन शिविर के लिए लोगों को सम्मानित किया गया तथा प्रदेश भर से आए विभिन्न प्रतिभाओं को उनके द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए भी मुख्य अतिथि द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।
दादाजी ने लिया पोते को मिला सम्मान
कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह भदौरिया को शिक्षा में क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। अनिरुद्ध के विदेश में होने के चलते यह सम्मान उनके दादाजी, 1985 में पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी ठाकुर जगन्नाथ सिंह भदौरिया को दिया गया। पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j6M8Dq
via
No comments