विश्वशांति के लिए की सामूहिक दुआ - Web India Live

Breaking News

विश्वशांति के लिए की सामूहिक दुआ

भोपाल. पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की पवित्र सालगिरह ईद मिलादुन्नबी का पर्व राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। सामूहिक रूप से कुरआन ख्वानी, दरूद फातिहा हुई, इसके बाद इज्तिमाई दुआ की गई और अनेक स्थानों पर लंगर हुए। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से यह पर्व वल्र्ड पीस डे के रूप में मनाया। सुबह राजभवन पहुंचकर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मुबारकबाद दी और सीरते पाक की किताबें और फूल भेंट किए। रात में इमामी गेट चौराहे पर परम्परागत जलसे में उमेलाओं ने शिक्षाप्रद तकरीरे दी और लोगों को पैग़म्बर साहब के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प दिलाया।

मस्जिदों में दुनिया से बुराइयों को नेस्तनाबूद करने तथा विश्वशांति के लिए दुआएं भी की गईं। इस मौके पर काजी अजमत शाह मक्की ने नातिया कलाम पेश किया। इसके साथ ही मौलाना यूसुफ नदवी ने सीरते पाक पर तक रीर की। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।

मस्जिद में विद्युत साज-सज्जा के साथ हुए लंगर के आयोजन
अशोका गार्डन स्थित सकलैनी समाज की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। सकलैनी जामा मस्जिद के सदर सूफी नूरउद्दीन सकलैनी ने बताया कि पैगम्बर साहिब से जुड़ी पाकीजा निशानियों की जियारत कराई गई। दोपहर में अमनो अमान के लिए सामूहिक दुआ की गई।

वल्र्ड-पीस-डे के रूप में मनाया दिन, पैगम्बर साहब के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
ऑ ल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी की ओर से ईद मिलादुन्नबी को वल्र्ड-पीस-डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक अब्दुल नफीस ने बताया कि इस मौके विधायक आरिफ मसूद ने सभी उलेमाओं और बिरादरियों के चौधरियों, मुखियाओं, अखाड़ों के उस्तादों, खलीफाओं सहित अनेक हस्तियों को साफा, पगडिय़ां पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने पैगम्बर साहब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इकबाल मैदान में पौधरोपण
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर इकबाल मैदान में पौधरोपण किया गया। जमीअत उलमा की टीम ने पौधरोपण किया और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर हाजी मोहम्मद इमरान, हाजी मोहम्मद हारून सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DVszWD
via

No comments