पंडाल से निकलकर सीधे विसर्जन घाट पहुंची माँ की सवारी, साथ पहुंचे भक्तों ने दी विदाई, बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जित - Web India Live

Breaking News

पंडाल से निकलकर सीधे विसर्जन घाट पहुंची माँ की सवारी, साथ पहुंचे भक्तों ने दी विदाई, बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जित

भोपाल. संक्रमण काल से पूर्व तक नवमी से शुरू होकर ग्यारस तक भव्य रूप में होने वाला दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में सबसे Óयादा उत्साह चल समारोह में दिखाई देता था। इस दौरान नवमी और दशहरे में कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन तो होता था, लेकिन सबसे Óयाद झांकियां चल समारोह के साथ निकलती थीं, और ग्यारस की रात भर प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहता था। लेकिन इस वर्ष दशहरे पर बड़ी संख्या में विसर्जन किया गया। शहर में रात 10 बजे तक 850 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था।
शहर में संक्रमण काल के पूर्व तक अनुमानत: दो हजार प्रतिमाओं की स्थापना होती थी। इस वर्ष लगभग एक हजार से अधिक प्रतिमाएं विराजित हुई हैं। इनमें से 850 से अधिक का विसर्जन हो चुका है। एेसे में ग्यारस की दोपहर शाम तक अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाने का अनुमान है। हालांकि विसर्जन का सिलसिला धीरे-धीरे रविवार तक चलता रहेगा। शहर में बिट्टन मार्केट की देवी जी सहित कुछ बड़ी झांकियों की प्रतिमाएं रविवार को विसर्जित की जाएंगी।

नवमी से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला दशहरे पर दिन भर और फिर देर रात तक चलता रहा। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते चल समारोह नहीं निकाले जाने के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। भक्त पंडाल से जयकारे लगाते हुए निकले और पूरे उत्साह से विसर्जन घाटों तक पहुंचे। दोपहर से सड़कों पर माँ की सवारियां नजर आने लगी। भक्तों ने ढ़ोल के साथ माँ की सवारी निकाली, हालांकि पंडाल के आसपास विदाई देने के बाद रास्ते और विसर्जन घाट तक समिति के चुनिंदा पदाधिकारी पहुंचे और माँ को विदाई दी। प्रमुख विसर्जन घाटों पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की व्यवस्था थी, भक्तों के जयकारों के बीच सुरक्षित तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

इन घाटों पर हुआ विसर्जन
शहर में प्रमुख रूप से खटलापुरा, प्रेमपुरा घाट, रानी कमलापति घाट, सीहोर नाका, हथाईखेड़ा अनंतपुरा, शाहपुरा, ईंटखेड़ी, नरोन्हा सांकल और मालीखेड़ी घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ

रात 10 बजे 850 प्रतिमाओं का विसर्जन

सभी प्रमुख घाटों पर लगातार जारी विसर्जन के बीच रात 10 बजे तक 300 बड़ी प्रतिमाओं एवं 550 छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। विर्सजन का सिलसिला लगातार जारी है।

बॉक्स-
माँ की विदाई के बीच जारी रहे भंडारे अष्टमी, नवमी से शुरू हुआ भंडारों का सिलसिला विजय दशमी पर भी दिन भर चलता रहा। कई पंडालों में दशमी पर भंडारे आयोजित किए गए। बीडीए कॉलोनी गोंदरमऊ में महर्षि पतंजलि उत्सव समिति एवं ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विशाल भंडारे में 1200 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र मारण ने बताया कि, इस अवसर पर विहिप के मध्य भारत विशाल पुरोहित, सत्येन्द्र द्विवेदी, पंडित प्रदीप शर्मा, रामेश्वर मीणा, सोनू वर्मा, शैलेन्द्र चौहान, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YThabg
via

No comments