Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में रातभर हुई बारिश, आज कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी
नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में रविवार से शुरू हुआ बारिश ( Rains ) का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। रविवार रुक-रुक कर बारिश होती रही और शाम को शुरू हुई बारिश देर रात से जारी है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ये बदलाव आया है।
भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में इसी तरह मूसलाधार बारिश ( Heavy Rainfall ) जारी रहेगी। बारिश और ठंडी हवा चलने की वजह से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली के कई इलाकों में हो रही बारिश, गिरेगा तापमपान
जल भराव ने बढ़ाई मुश्किल
राजधानी में रविवार से हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर जल जमाव के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाजीपुर मंडी में पानी भर जाने की वजह से सब्जी विक्रेताओं के साथ खरीदारों को भी दिक्कत हो रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n2hz39
No comments