उप चुनाव में हार से सबक, कांग्रेस का फोकस अब निकाय चुनाव पर - Web India Live

Breaking News

उप चुनाव में हार से सबक, कांग्रेस का फोकस अब निकाय चुनाव पर

भोपाल। उप चुनाव में करारी हार से सबक लेते हुए कांग्रेस ने अब निकाय चुनाव पर फोकस किया है। पार्टी अब यहां उप चुनाव वाली गलतियां नहीं दोहराना चाहती। प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को

बुलाई जिला प्रभारियों की बैठक में मण्डम, सेक्टर और बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रभारियों से कहा कि हमारा मुकाबला भाजपा ने नहीं, बल्कि भाजपा के संगठन से है। जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्षों को सक्रियता के साथ काम करना होगा। मंडलम, सेक्टर, बूथ इकाईयों में निष्ठावान कार्यकर्ता को स्थान जरूर दें। महिला कांग्रेस को लेकर कहा कि महिलाएं घरों का काम-काज करती है। लेकिन उसके बावजूद भी वे संगठन में काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाए। जिला स्तर पर लक्ष्य निर्धारित हों। महिलाओं और विशेषकर युवाओं को सदस्यता अभियान में प्रमुखता से जोड़ा जाए। पंचायत चुनाव को देखते हुए समन्वय से काम करें। आम चुनाव के लिए हमारे पास 1 साल 11 महीने बचे है, चुनाव के लिए, हमें अभी से तैयारी प्रारंभ करना है। बैठक के दौरान मंडलम, सेक्टर, बूथ प्रभारी एनपी प्रजापति ने सभी जिला प्रभारियों को मंडलम, सेक्टर और बूथ की जानकारी दी।

बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, सीपी मित्तल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, तरूण भनोट, कमलेश्वर पटेल, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, हिना कांवरे, राजकुमार पटेल सहित कांग्रेस के अन्य जिला प्रभारी उपस्थित थे।

आगजनी में मृत मासून बच्चों को श्रद्धांजलि -

बैठक के प्रारंभ में हमीदिया परिसर स्थित कमला नेहरू अस्पताल में हुई आगजनी की घटना में मृत मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनिट का मौन रखा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qkH82D
via

No comments