बन रहा है विशेष योग, धनतेरस की शाम इतने बजे करें खरीददारी, प्रसन्न हो जाएंगी मां धन-लक्ष्मी - Web India Live

Breaking News

बन रहा है विशेष योग, धनतेरस की शाम इतने बजे करें खरीददारी, प्रसन्न हो जाएंगी मां धन-लक्ष्मी

भोपाल। दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से हो गई है। इसी दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की जयंती श्रद्धा, उल्लास से मनाई जाएगी। धनतेरस पर परंपरा अनुसार खरीदारी के साथ धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वतंरि और यमराज का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। आज के दिन खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखें। हालांकि धनतेरस की खरीदारी (Dhanteras 2021 Shopping) के लिए आज कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें खरीदारी करना फलदायी रहेगा। त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करने से तीन गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है।

लाभ अमृत योग

धनतेरस पर आज ‘लाभ अमृत योग’ का भी निर्माण हो रहा है जो सुबह 10.30 से दोपहर के 1.30 बजे तक रहेगा। लाभ अमृत योग में भी खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा, दोपहर में 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक और शाम 7.30 बजे से रात के 9 बजे के बीच भी खरीदारी करने का शुभ समय है। धनवंतरि और कुबेर की पूजा का भी विधान है. 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 35 मिनट से रात 8 बजकर 14 मिनट तक का है। वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा। धनतेरस पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा।


धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए दिन का मुहूर्त

प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 35 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक

त्रिपुष्कर योग- सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 11 बजकर 31 तक। इस योग में खरीदारी शुभ रहेगी।

धनतेरस मुहूर्त - शाम 6 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक में पूजा और खरीदारी करना शुभ रहेगा।

वैधृति योग- शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा

विजय मुहूर्त - दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wbkfPV
via

No comments