हमीदिया हादसा का LIVE: 12 घंटे बाद भी अफरा-तफरी का माहौल, मुख्यमंत्री भी पहुंचे
भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात को हुए भीषण अग्निकांड के 12 घंटे बाद भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बच्चे के कमला नेहरू अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करीब 7 बच्चों की मौत अब तक हो चुकी है। आग लगने की घटना के बाद कई बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था, इस दौरान कई बच्चे लापता हैं। बच्चे उनके परिजनों को नहीं मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंगलवार सुबह हमीदिया अस्पताल पहुंच गए हैं, वे वहां घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं और बच्चों के परिजनोंसे मिलने पहुंचे।
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, चार बच्चों की मौत, 40 बच्चों को जिंदा बचाया
Live Updates
11.30 Am
कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल भी हमीदिया अस्पताल का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने इस घटना पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में ऐसे हालात हैं तो बाकी जिलों की स्थिति क्या होगी। सिर्फ जांच करने से कुछ नहीं होगा। जिस शहर में पीएम मोदी आ रहे हैं, उसमें ऐसी घटना होती है, तो जवाब मोदीजी की भी देना चाहिए।
11.10 AM
एक परिवार में 12 साल बाद बच्चे ने 2 नवंबर को जन्म लिया था। आग की घटना में वो रात से नहीं मिल रहा था। सुबह जब बच्चा मिला तो हाथ में उसकी लाश थमा दी गई।
11.00 AM
एक परिवार अपने जुड़वा बच्चों को ढूंढता हुआ नजर आया। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि दो में से उनका एक बच्चा खत्म हो गया।
10.45 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हमीदिया अस्पताल पहुंचे। वे बड़े अफसरों के साथ चर्चा कर रहे हैं, साथ ही परिजनों के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं।
10.30 Am
हमीदिया अस्पताल में हमारे संवाददाता के मुताबिक अफरा-तफरी का माहौल सुबह से बना हुआ है। कई बच्चों के बारे में जानकारी माता-पिता को नहीं मिल पा रही है।
10.00 AM
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सुबह से हमीदिया अस्पताल में मौजूद थे। बच्चों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया था। वे परिजनों को ढांढस बंधाते देखे गए।
मृत बच्चों के माता-पिता को मिलेंगे 4-4- लाख रुपए
सोमवार रात को हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के माता-पिता को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया। साथ ही जांच के आदेश भी दिए गए थे। इसकी जानच अपर मुख्य सचिव मो. सूलेमान कर रहे हैं। वे मंगलवार को सुबह हमीदिया अस्पताल भी पहुंचे थे।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल ने राज्य सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब राजधानी के अस्पतालों का यह हाल है तो बाकी जिलों के अस्पतालों की क्या स्थिति होती होगी। जायसवाल ने कहा कि सिर्फ जांच आयोग बनाने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री को भी जवाब देना होगा, क्योंकि जिस शहर में वो आ रहे हैं उसमें ऐसा हादसा हो जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bUTAO6
via
No comments