Manipur: आतंकियों ने घात लगाकर सेना की टुकड़ी पर किया हमला, CO समेत कई जवान घायल - Web India Live

Breaking News

Manipur: आतंकियों ने घात लगाकर सेना की टुकड़ी पर किया हमला, CO समेत कई जवान घायल

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ( Manipur ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चुराचांदपुर जिले के सिंघट इलाके में आतंकियों ( Terrorist Attack ) ने असम राइफल्स ( Assam Riffles ) के काफिले पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि इन आतंकियों को पहले से पता था कि सेना की टुकड़ी इस इलाके से गुजरेगी। यही वजह है कि वे पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। मौका मिलते ही उन्होंने असम राइफल्स के काफिले पर आईडी से हमला बोल दिया। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर और पत्नी समेत कई जवानों के घायल होने के खबर है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Air Pollution: राजधानी में जहरीली हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- जरूरत हो तो लगा दें लॉकडाउन

बताया गया है कि हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में कर्नल त्रिपाठी की पत्नी और बेटे के भी घायल होने की खबर है।
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ। यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया।

काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे। इस हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30oIzSQ

No comments