Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा?
Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल यानि 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण 27 साल हो रहा है। इससे पहले 24 अक्टूबर 1995 को दिवाली के दूसरे दिन सूर्यग्रहण हुआ था। आज आंशिक सूर्यग्रहण आइसलैंड के आसपास भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2:20 मिनट पर शुरू होगा। करीब शाम 4:30 बजे इसे पूर्ण रूप में रूस के आकाश में देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज को चांद करीब एक-तिहाई ढक देगा। सूर्यग्रहण का ऐसा नजारा अब 5 साल बाद ही दिखाई देगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार आज दरअसल आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। देश में दोपहर में ग्रहण शुरू होगा और इसे अधिकांश जगह देखा जा सकेगा। देश में आज कोलकाता समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा। साल 2022 में दूसरी बार कोलकाता में यह आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा, लेकिन बहुत कम समय तक इसे देखा जा सकेगा।
भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में यह सूर्यग्रहण अच्छी तरह से देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी और मथुरा से देखा जा सकता है। नार्थ-ईस्ट इंडिया यानी मेघालय के दाएं और गुवाहाटी (असम) के आसपास के बाएं हिस्सों में यह दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह सूर्यग्रहण सूर्यास्त के बाद लगेगा।
भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा। राजधानी भोपाल में सूर्यग्रहण शाम करीब 4 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 38 मिनट तक नजर आएगा। आंशिक सूर्यग्रहण आइसलैंड के आसपास भारतीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। शाम करीब साढ़े चार बजे यह पूर्ण रूप में रूस के आकाश में दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण शाम 6 बजकर 32 मिनट पर अरब सागर के ऊपर समाप्त होगा।
अगला सूर्य ग्रहण 5 साल बाद
देश में अगला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह करीब 5 साल बाद यानि 2 अगस्त 2027 में नजर आएगा।
कैसे देखें सूर्यग्रहण
सूर्य ग्रहण की नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों को स्थाई नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप के माध्यम से सफेद पटल पर देख सकते हैं। एल्युमिनी माइसर काले पॉलिमर 14 नंबर शेड के लाईदार कांच का उपयोग करके देखना सूर्यग्रहण देखने की सबसे सही तकनीक है। ग्रहण को देखने के एक्स-रे फिल्म का उपयोग नहीं करें। किसी चश्मे से भी सीधे सूर्य को देखने की कोशिश नहीं करें।
MP में इस समय दिखेगा
मध्यप्रदेश में सूर्यग्रहण करीब 1 घंटे का होगा। सूर्यग्रहण शाम करीब साढ़े 4 बजे शुरू होकर शाम को ही करीब साढ़े 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य को करीब एक तिहाई ढंक देगा. प्रदेश में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा लेकिन सूर्यास्त होने के कारण ग्रहण का पूरा नजारा नहीं दिखाई देगा। इस बार यह घटना देखने से चूकने पर फिर 5 साल का इंतजार करना होगा। अगला सूर्यग्रहण सन 2027 में पड़ेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FvepOaZ
via
No comments