सूडान में 427 लोगों की मौत- 278 भारतीय पहुंचे सऊदी अरब, एमपी का जयंत भी आया - Web India Live

Breaking News

सूडान में 427 लोगों की मौत- 278 भारतीय पहुंचे सऊदी अरब, एमपी का जयंत भी आया

भोपाल. सूडान में चल ही हिंसा के कारण अब तक 427 लोगों से अधिक की मौत हो चुकी है, वहां फंसे करीब 278 भारतीय का एक जत्था सऊदी अरब पहुंचा है, जिसमें मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी जयंत केवलानी भी जेद्दाह पहुंच गए हैं, उन्होंने अपनी एक सेल्फी लेकर परिवार को भेजी है, अपने बेटे को सूडान से सुरक्षित निकल आने की खबर मिलते ही परिजनों में भी खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के बैरागढ़ निवासी नरेंद्र केवलानी का पुत्र जयंत केवलानी बिजनेस के सिलसिले में सूडान गए थे, उनके लौटने से दो चार दिन पहले ही वहां सेना और पैरामिलट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच संघर्ष शुरू हो गया, जिसके कारण वे भी वहीं फंसे रह गए, उन्होंने बताया था कि वहां जमकर गोलीबारी हो रही है, गोलियों के खोके तक उनके फ्लैट के बाहर तक आकर गिरे हैं। ऐसे में वे काफी दहशत में हैं, इसके बाद उन्होंने पीएम को भी मदद के लिए गुहार लगाई थी, अब विदेश मंत्रालय द्वारा जयंत के साथ ही वहां फंसे लोगों को सूडान से साऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया है, वहां से अब भारतीयों को भारत भेजा जाएगा, हालांकि जेद्दाह आने के बाद सभी अपने आप को सुरक्षित मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वायुसेना के विमान से ये जत्था भारत पहुंचेगा।

 

सूडान में 427 लोगों की मौत- 278 भारतीय पहुंचे सऊदी अरब, एमपी का जयंत भी आया

भारतीय विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि भारत सूडान में सभी भारतीयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। अफ्रीकी देश सूडान इस समय गृह युद्ध से जूझ रहा है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 427 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर भारतीय नौसेना का आइएनएस तेग भी ऑपरेशन कावेरी में शामिल हो गया। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पोत सूडान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी राहत सामग्री के साथ सूडान पोर्ट पहुंचा।

 

सूडान में 72 घंटे के सीजफायर के बाद भारतीयों की निकासी के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत आइएनएस सुमेधा 278 लोगों को लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हो गया। अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि सूडान के दोनों जनरल 72 घंटे के सीजफायर के लिए सहमत हुए हैं। बीते 48 घंटे की बातचीत के बाद सूडान आर्म्ड फोर्सेस और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस राष्ट्रव्यापी सीजफायर के लिए रजामंद हो गईं। सीजफायर 24 अप्रेल की आधी रात से शुरू हो गया।

 

वायुसेना के विमानों से लौटेंगे स्वदेश

सूडान में 3000 भारतीयों सहित कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। भारतीय वायु सेना के जहाज सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं। भारतीय नागरिकों को सूडान से जेद्दा लाया जा रहा है। यहां से इन्हें भारत लाया जाएगा। हिंसा में केरल के अल्बर्ट ऑगस्टाइन (48) की मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को फ्रांसीसी वायुसेना के मदद से पांच भारतीय नागरिकों को सूडान से निकाला गया था।

यह भी पढ़ें : कोटा-इंदौर की कोचिंग के लिए जल्दी करें आवेदन, अंतिम तारीख 30 अप्रैल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sIdXf5N
via

No comments