11 साल बाद मिले बिछड़े मां बेटे, भाई ने बहन को भी ढूंढ निकला
भोपाल। मन के रिश्ते होते ही ऐसे हैं, एक बार बन जाएं तो जमाने के तोड़े नहीं टूटते। एक परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मां पिता अलग हुए और पूरा परिवार बिखर गया। बेटा मां से बिछड़ा और बहन भी दूर चली गई। दोनों बच्चे जब समझदार हुए और रिश्तों का बंधन हिलोरें मारने लगा तो एक दूसरे की तलाश की और आखिरकार सभी मिल भी गए।
सोशल मीडिया भले ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार का बड़ा कारण बन रहा हो लेकिन यह टूटे रिश्ते जुड़वाने में भी मदद कर रहा है। हाल ही में कांउसलिंग में आया एक मामला इस बात का उदाहरण है। जिन बच्चों की वजह से दूसरी शादी करने वाले दंपती अलग हुए थे उन्हीं बच्चों ने 11 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए माता-पिता को दोबारा मिलाया।
इस अनूठे मामले में अपने-अपने बच्चों को प्यार- दुलार देने के लिए एक दंपति अलग अलग हो गए थे। दोनों में विवाद इस कदर बढ़ा कि नए रिश्ते में बंधने के तीन माह में ही मामला कोर्ट पहुंच गया था। हालांकि बच्चों के दबाव के बाद दोनों ने केस वापस लेकर राजीनामा कर लिया है।
दरअसल, शादी के एक माह बाद ही पत्नी को लगा कि उसकी 6 साल की बेटी की उपेक्षा की जा रही है। इसलिए वह बेटी को लेकर अलग रहने लगी। जब बच्चे समझदार हुए तो दोनों बच्चों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर ढूंढा और मां-पिता को भी सोशल मीडिया पर मिलवाया। मामले में काउंसलिंग हुई और कोर्ट से केस वापस लेकर राजीनामा हुआ।
न कोचिंग न पैसा, बड़े- बड़ों को पछाड़कर जेइई में चुना गया छोटे से गांव का रोहित
पत्नी को अहसास हुआ कि सौतेले पिता से बेटी को प्यार नहीं मिल सकेगा—
सरकारी विभाग में कार्यरत दंपती की यह दूसरी शादी थी। दोनों को पहली शादी से एक-एक बच्चे थे। पत्नी को अहसास हुआ कि सौतेला पिता से बेटी को वह प्यार नहीं मिल सकेगा, जो वह चाहती है। धीरे-धीरे विवाद बढ़ा तो पत्नी ने घर छोड़ दिया। बेटे की परवरिश पिता ने की। जब वह 19 वर्ष का हुआ तो उसने सोशल मीडिया पर मां और बहन की खोज शुरू की। बहन की प्रोफाइल मिलने पर पॉजिटिव रिस्पांस मिला।
लॉकर में रखे थे 2 हजार के करोड़ों नोट, बैंक अफसरों ने उगला राज
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CSHhOTZ
via
No comments